रामकथा आयोजन समिति नरगिर आश्रम, गढ़देवी मुहल्ला के द्वारा विशाल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा आज नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2081 के शुभ अवसर पर निकाला गया।


गढ़वा ब्यूरो नवनीत कुमार की रिपोर्टरामकथा आयोजन समिति नरगिर आश्रम, गढ़देवी मुहल्ला के द्वारा विशाल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा आज नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2081 के शुभ अवसर पर निकाला गया।
अयोध्या के परम पूज्य सन्त श्री अवधेंद्र प्रपन्नाचार्य के सान्निध्य मे यह शोभा यात्रा नरगीर आश्रम से निकल कर मेन रोड होते हुए साहिजना दानरो नदी के तट से कलश मे जल परिपूरित करने के लिए गया।
कलश यात्रा मे सैंकड़ों की संख्या मे पुरुष, महिलाएं तथा बच्चियां शामिल हुईं।
अचार्य शैलेश शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच कलश मे अभिमंत्रित जल भरा गया। रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्दन जायसवाल के साथ सैंकड़ों की संख्या में युवाओं की टोली भगवा ध्वज के साथ जय श्री राम का जय घोष करते नज़र आए।
यात्रा के प्रारंभ मे पूज्य प्रपन्नाचार्य जी द्वारा कलश पूजन हेतु संकल्प कराया गया। इसके बाद पुष्पवर्षा के बीच माता गढ़देवी के आशीर्वाद लेते हेतु शोभा यात्रा अपने गंतव्य की ओर गया।
शोभायात्रा मे चंदन जायसवाल,संजय ठाकुर,गुड्डू हरि जयशंकर पासी,विकास ठाकुर,मनीष कमलापुरी,धर्मनाथ झा,गौतम शर्मा,संजय सिंह,रूपक सिंह,गौरव जायसवाल,मोनू,राजा, गोलू,शांतनु केशरी,अंशु काँसकर,कुमकुम गुप्ता,उषा देवी,प्रिया कुमारी,शशि गुप्ता,ललिता केशरी,शकुन्तला केशरी,मीरा देवी,वीरांगना पांडेय,प्रदीप,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
आज से 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से 10 बजे तक संगीतमय रामकथा का आयोजन होगा जिसमें विभिन्न प्रसंगों की सुन्दर झांकी भी दिखायी जायेगी।
आयोजन समिति अधिक अधिक से लोगों को पवित्र नवरात्र मे दिव्य रामकथा सुनकर धन्य होने के लिए आमन्त्रित करती है।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating