केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इतिहास की महान वीरगाथा


केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इतिहास की महान वीरगाथा”
गढ़वा स्थित सी०आर०पी०एफ० की 172वीं बटालियन मुख्यालय में दिनांक 09/04/2024 को शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्री नृपेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट ने सभी अधिकारियों व जवानों को शौर्य दिवस की महान वीरगाथा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 09 अप्रैल 1965 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की द्वितीय वाहिनी की एक छोटी सी टुकडी ने पाकिस्तानी इन्फेन्ट्री ब्रिगेड द्वारा सरदार पोस्ट रन ऑफ कच्छ (गुजरात) पर किए गए आक्रमण को पूरी तरह से विफल कर दिया एवं उन्हें पीछे लौटने पर मजबूर कर दिया, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 34 जवान मारे गये एवं 04 को जिंदा पकड़ लिया गया। इस दौरान केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 07 योद्धाओं ने सर्वोच्च बलिदान दिया। सी०आर०पी०एफ० द्वारा किए गए इस अदम्य साहस की वीरगाथा को इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है, इससे हमें निरन्तर प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। और ऐसे अनेकों सी०आर०पी०एफ० की वीरगाथा
इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों से अंकित है।
इस अवसर पर गढ़वा जिले से सी०आर०पी०एफ० के शहीद सिपाही/जीडी आशीष कुमार तिवारी, शौर्य चक (मरणोपरांत), ग्राम वेवरिया (अटौला) के पिता श्री अरविन्द तिवारी सहित इस वाहिनी में पदस्थ श्री यू० आर० रामेश्वरम्, उप कमाण्डेंट, श्री नीरज कुमार, सहायक कमाण्डेंट एवं सिपाही/जीडी शीतल सिंह जिन्हें सेवा के दौरान उनके वीरता के लिए “पुलिस मेडल (वीरता) से सम्मानित किया गया है को सम्मनित किया गया। उक्त समारोह के दौरान उपरोक्त के अलावा 172 बटा० के श्री अमरेन्द्र कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी, डॉ०. आस्था कोहली, वरीष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सूबेदार मेजर रणवीर सिंह, निरी/मंत्रा० राजकुमार निरी/मत्रा० सिद्धनाथ सिंह, निरी/ जीडी अमरजीत पाण्डेय, निरी/ जीडी प्रदीप कुमार सहित 172 बटालियन के अन्य जवान भी उपस्थित थे।



About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating