0 0
रांची में उलगुलान रैली को लेकर झामुमों प्रखंड कमिटि ने की बैठक! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 51 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना -रांची में उलगुलान रैली को लेकर झामुमों प्रखंड कमिटि की बैठक शनिवार को गुलरही बांध के समीप संपन्न हुई।आयोजित बैठक में उलगुलान रैली की तैयारी पर चर्चा करते हुए पंचायत स्तरीय कमिटि का गठन करते हुए जिम्मेवारी सौपीं गई।मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रैली में उलगुलान महारैली का आयोजन किया गया है।इस रैली के माध्यम से झरखंड और झारखंडी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगो को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज इडी,आईटी और सीबीआई लगाकर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को तोड़ने , गिराने और जेल भेजने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है।जबकि भष्ट्राचारी वासिंग मशिन में साफ होकर बेदाग हो रहे है।जिन लोगो पर भष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगे है।उससे इलेक्टोरल बाँड के माध्यम से चंदा लेकर बेदाग घोषित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली के माध्यम से भाजपा और उसके नापाक मंसूबों का खुलासा किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रैली में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंडी एकता का परिचय दे।ताहिर अंसारी ने कहा कि रमना प्रखंड से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता रमना प्रखंड से उलगुलान रैली में शामिल होंगे।आज देश के गरिब ,दलित ,आदिवासी ,ओबीसी और अमनपसंद लोगों का विभिन्न संस्थानों के माध्यम से शोसन किया जा रहा है।समय आ गया कि फास्टिंस ताकतो के खिलाफ खड़ा होकर विरोध करें।बैठक को प्रभारी निर्मल पासवान,मुक्तेश्वर पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह,प्रदीप सिंह, चितरंजन सिंह,रोहित वर्मा,रामचंद्र राम,श्रवन सिंह सहीत कई लोगो ने संबोधित किया।जबकि इस अवसर पर नंदू साह,उदीत ठाकुर,प्रमोद कुमार सिंह,गुलाम अली,सीता पासवान सहीत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress