रांची में उलगुलान रैली को लेकर झामुमों प्रखंड कमिटि की गई बैठक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना :रांची में उलगुलान रैली को लेकर झामुमों प्रखंड कमिटि की बैठक शनिवार को गुलरही बांध के समीप संपन्न हुई।आयोजित बैठक में उलगुलान रैली की तैयारी पर चर्चा करते हुए पंचायत स्तरीय कमिटि का गठन करते हुए जिम्मेवारी सौपीं गई।मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि रैली में उलगुलान महारैली का आयोजन किया गया है।इस रैली के माध्यम से झरखंड और झारखंडी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगो को मुहतोड़ जवाब दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि आज इडी,आईटी और सीबीआई लगाकर जनता द्वारा चुनी गई सरकार को तोड़ने , गिराने और जेल भेजने का काम भाजपा के द्वारा किया जा रहा है।जबकि भष्ट्राचारी वासिंग मशिन में साफ होकर बेदाग हो रहे है।जिन लोगो पर भष्ट्राचार के गंभीर आरोप लगे है।उससे इलेक्टोरल बाँड के माध्यम से चंदा लेकर बेदाग घोषित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उलगुलान रैली के माध्यम से भाजपा और उसके नापाक मंसूबों का खुलासा किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि रैली में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए झारखंडी एकता का परिचय दे।ताहिर अंसारी ने कहा कि रमना प्रखंड से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता रमना प्रखंड से उलगुलान रैली में शामिल होंगे।आज देश के गरिब ,दलित ,आदिवासी ,ओबीसी और अमनपसंद लोगों का विभिन्न संस्थानों के माध्यम से शोसन किया जा रहा है।समय आ गया कि फास्टिंस ताकतो के खिलाफ खड़ा होकर विरोध करें।बैठक को प्रभारी निर्मल पासवान,मुक्तेश्वर पांडेय,प्रखंड अध्यक्ष नागेद्र कुमार सिंह,प्रदीप सिंह, चितरंजन सिंह,रोहित वर्मा,रामचंद्र राम,श्रवन सिंह सहीत कई लोगो ने संबोधित किया।जबकि इस अवसर पर नंदू साह,उदीत ठाकुर,प्रमोद कुमार सिंह,गुलाम अली,सीता पासवान सहीत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating