बीडीओ मोहम्मद आफताब आलम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ की बैठक
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को बीडीओ मोहम्मद आफताब आलम ने सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की।आगामी लोकसभा चुनाव की सफलता को लेकर बैठक किया गया।बैठक में सभी बूथों व क्लस्टर पर उपलब्ध आवश्यक जरूरतों की जानकारी लिया गया।बीडीओ ने सभी नियुक्त सेक्टर पदाधिकारियों से क्लस्टर पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं जैसे कमरों की संख्या,बिजली, पानी,शौचालय आदि की समीक्षा किया गया।सेक्टर व मतदान केन्द्रवार तैयार रूटचार्ट का भौतिक सत्यापन कराते हुए संबंधित सेक्टर पदाधिकारियों से हस्ताक्षरित रूटचार्ट का प्रतिवेदन लिया गया।साथ ही मतदान दलो ,सेक्टर पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों,पुलिस बल के संख्या का भी प्रतिवेदन प्राप्त किया गया।बीडीओ ने क्लस्टर पर उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधा लाईट, जेनरेटर,टेंट,बिछावन,भोजन की व्यवस्था, क्लस्टर से टैग रसोईयों ,समूहों का नाम व मोबाइल नम्बर से जुड़ी प्रतिवेदन मांगा गया।साथ ही स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी समीक्षा किया गया।मौके पर कांडी थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम, हरिहरपुर ओपी प्रभारी रजनी रंजन, बीपीआरओ शाहिद अंसारी, सेक्टर पदाधिकारी सुदर्शन राम, मुकेश कुमार, संजीव ठाकुर, दीपक कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
पलामू लोकसभा के लिए दो उम्मीदवारो ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी के पास किया नामांकन दाखिल
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating