0 0
मिशन-2024 के तहत झारखंड प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पलामू लोकसभा - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 13 Second
मिशन-2024 के तहत झारखंड प्रदेश भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने पलामू लोकसभा अंतर्गत पथरा मंडल के बराव शक्ति केंद्र पर बूथ  कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।
बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन पथरा मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी ने किया ।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने का मंत्र दिया। उन्‍होंने कहा क‍ि शक्ति केंद्र का एक-एक बूथ को जीतना है सभी बूथ अध्यक्ष अगर अपना अपना बूथ जीत जाए तो समझिए कि चुनाव जीत गए। बैठक में संगठन महामंत्री ने बूथ कमेटी गठन की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री राष्ट्र हित में जो कहते हैं वह काम पूरा भी करते हैं। इसलिए देश की जनता का अटूट विश्वास भाजपा पर है।

वही विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि अपने बूथ पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क में रहे और जिन-जिन को सरकारी योजनाओं व पारदर्शी नीतियों का लाभ मिला है, उनको पार्टी की विचारधारा से अवगत करवाएं और अन्य योजनाओं की जानकारी देकर उनको और भी लाभान्वित करने का प्रयास करें।

इस बैठक में मुख्य रूप से पलामू लोकसभा के संयोजक विपिन बिहारी सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह डाल्टनगंज विधानसभा के
प्रभारी रघुराज पांडे पथरा मंडल के प्रभारी प्रदीप सिन्हा जिला परिषद सदस्य रामलव चौरसिया प्रमोद सिंह जय दुबे जिला सोशल मीडिया प्रभारी सोमेश सिंह अभिमन्यु तिवारी गुड्डू खान संटू चोरसिया विशाल दुबे राहुल श्रीवास्तव महर्षि वेदव्यास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमलाल चौधरी नीलम देवी ब्रह्मदेव चौधरी अमरेंद्र चौरसिया उदय चौधरी अनिल विश्वकर्मा आलोक ठाकुर राजू चौधरी आदित्य चौधरी उदय चौधरी भारदुल चौधरी दुर्गा चौधरी कुलदीप चौधरी विशु भुइयां शिवकुमार गोस्वामी मिठू साहू जवाहर गोस्वामी गुना चौधरी सरिता देवी चिंता देवी राजू गुप्ता सीताराम चौधरी योगेंद्र चौधरी सुमेर चौधरी अजय चौधरी एवं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress