0 0
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा तीन पनशाला का शुभारंभ किया गया - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 48 Second
अंगारे उगलते सूरज और भीषण गर्मी को देखते हुए जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा सहेली के द्वारा तीन पनशाला का शुभारंभ किया गया, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के राहगीरों को राहत मिल  सके। सबसे पहले जायन्ट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली के निवर्तमान अध्यक्ष रितु जायसवाल के मेनरोड स्थित निवास पर पहला पनशाला का उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात जायन्ट्स सहेली के सदस्य बिमला केसरी के निवास घड़ा पट्टी एवं सुमन केसरी के मेन बाजार स्थित निवास सह प्रतिष्ठान के पास दूसरा एव तीसरा पनशाला का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पदाधिकारीयो ने कहा कि गढ़वा में ही नहीं पूरे देश में अभी गर्मी काफी पड़ रही है ऐसे में जायन्ट्स सहेली के द्वारा पनशाला का शुभारंभ किया जा रहा है इससे आम राहगीरों को काफी राहत मिलेगी। पदाधिकारी ने लोगों से आह्वान किया कि इस भीषण गर्मी एवं लू में जरूरी हो तो ही घर से निकले अन्यथा घर से ही अपना काम निपटाये और यदि बाहर निकले तो भरपेट खाना खाकर पानी पी कर एवं गमछा, तौलिया, छाता आदि लेकर निकले ताकि तेज धूप और लहर के प्रकोप से बच सके। सहेली के सदस्यों ने आमजन से भी अपील की की लोगों को पनशाला के अलावे अपने घर के बाहर एवं  छतों पर खुले में पानी रखें ताकि पशु पक्षियों के जीवन की रक्षा की जा सके। पनशाला का उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल ने एवं संचालन सहेली के प्रशानिक निदेशक रीमा स्वरूप ने की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जायन्ट्स सहेली के फाउंडर अध्यक्ष सह पूर्व यूनिट डाइरेक्टर रश्मि कमलापुरी, सहेली के पूर्व अध्यक्ष सह फेडरेशन 8 के पूर्व उपाध्यक्ष रीता केशरी, पूर्व अध्यक्ष सह फेडरेशन के पूर्व पदाधिकारी सिमा केशरी, ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, रितु जायसवाल, पल्लवी पुंज, मंजु गुप्ता, बिमला केशरी, करुणा केशरी आदि सदस्य उपस्थित थी।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress