0 0
गढ़वा के युवा समाजसेवी कंचन कुमार साहू पर रक्तदान का जुनून सवार है। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 8 Second

गढ़वा के युवा समाजसेवी कंचन कुमार साहू पर रक्तदान का जुनून सवार है। अभी तक वह अपने जीवन में 75 बार रक्तदान किया है। जो अपने आप में रक्तदान करने का रिकार्ड है। वह हर खुशी के मौके पर रक्तदान करना नहीं भूलते। उनका साथ परिवार के सदस्य भी देते हैं। परिवार के सदस्य भी समय समय पर ब्लड डोनेशन करते हैं। यानि कंचन साहू का पूरा परिवार रक्तदान के लिए हमेशा तैयार रहता है। कंचन की प्रेरणा से कई युवा इस अभियान में शामिल हुए हैं तथा युवाओं की टोली हमेशा जरूरतमंद को खून देने के लिए तैयार रहती है। वर्ष 1999 में 19 साल के उम्र से कंचन ने रक्तदान करना शुरू किया था। वर्तमान में उनकी उम्र 44 वर्ष है। वह लगातार ब्लड डोनेशन करते आ रहे हैं। इस संबंध में कंचन बताते हैं किसी के लिए रक्तदान करना तथा उसकी जान बचाने से बड़ा कार्य ओर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसमें बहुत खुशी का अनुभव होता है। वहीं अंतरआत्मा को संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि जब तक उनके शरीर में जान है तब तक वह रक्तदान करने को तैयार हैं।


थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित युवक के लिए किया रक्तदान: कंचन साहू ने आज सोमवार को महुलिया निवासी 20 वर्षीय थैलीसीमिया बीमारी से पीड़ित आलमगीर अंसारी को अपने जीवन का 75वा रक्तदान किया। इस अवसर पर कंचन साहू ने कहा कि  जैसे ही रक्तदान के लिए निर्धारित अवधि पूरी होगी। इस अवसर पर धीरज दुबे, मासूम खान सहित कई लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress