रमना जमा दो हाई स्कूल की छात्रा गुंजा कुमारी 92.4 प्रतिशत अंक के साथ बनी जिला टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना: जैक की ओर से मंगलवार को इंटर विज्ञान का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। रमना जमा दो हाई स्कूल की छात्रा गुंजा कुमारी 92-4 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉपर बनी है। उसने 500 में 462 अंक प्राप्त किया है। जिसमे गणित और भौतिकी शास्त्र में 95-95,रसायन शास्त्र में 91,अंग्रेजी में 92 ओर जीव विज्ञान में 89 अंक शामिल है। गुंजा ने बताया कि वह पढ़ लिखकर सैन्य अधिकारी बनना चाहती है।उसने इस सफलता का श्रेय दादा-दादी,माता-पिता एवं गुरुजनों के अलावे ग्रैंड कोचिंग पड़वा के निदेशक शैलेश सर को दिया है। प्रखण्ड के परसवान गांव निवासी आलोक सिंह एवं ललिता देवी की चार सन्तानो में दूसरी नम्बर की गूंजा कुमारी शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई में अव्वल रही है। गुजा ने बताया कि सफलता के लिए विषयो का नियमित अभ्यास जरूरी है। गूंजा को पढ़ाई के अलावे ड्राइंग बनाना काफी पसंद है। रमना बस स्टैंड के समीप छोटी सी इलेक्ट्रिक की दुकान चलाने वाले अपने पापा आलोक सिंह को ही गुजा अपना आदर्श मानती है। उसने बताया कि पिताजी के त्याग और समर्पण ही उसकी इस सफलता का मूल आधार है। बहरहाल गुजा के इस सफलता पर परिवार में जश्न का माहौल है। तथा फोन पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इधर बाजार निवासी कन्हैया प्रसाद गुप्ता एवं माधुरी देवी की पुत्री लक्की कुमारी ने भी 432 अंक के साथ जिले में नवा स्थान प्राप्त किया है। लक्की चिकित्सक बन लोगो की सेवा करना चाहती है।उसने इस सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। प्रखण्ड की दो बेटियों की इस कामयाबी पर रमनावासी काफी गर्वान्वित है। स्थानीय ,प्रमुख करुणा सोनी, सीओ सह बीडीओ बासुदेव राय, थानेदार असफाक आलम,बीईईओ विजय पांडेय, बीपीओ सुनीता कुजूर,प्राचार्य अजय सेठ,मुखिया दुलारी देवी,स्वीटी वर्मा,अनिता देवी,सावित्री देवी,सोनी देवी के अलावे शिक्षाप्रेमी महेंद्र प्रसाद गुप्ता एवं अशर्फी लाल चन्द्रवंशी ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating