राष्ट्रीय मेघा छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में नाम रौशन
विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल : राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2023(nmms) झारखंड रांची द्वारा जारी परीक्षा फल के अनुसार गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय ब्लॉक कॉलोनी मेराल के दो विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए विद्यालय प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है| उक्त परीक्षा में विद्यालय के आशिया जिले में द्वितीय स्थान एवं प्रभाकर प्रसाद कुशवाहा ने जिले में 14 वां स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है| दोनों विद्यार्थियों की राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पर विद्यालय परिवार गौरवान्वित है|
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गावती कुमारी शिक्षक रामाशीष प्रसाद, शोभा कुमारी, प्रकाश राम, जुनैद आलम अंसारी, रीना देवी,पूजा देवी ने दोनों की सफलता पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है| प्रधानाध्यापक गंगेश पांडे ने भी बच्चों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि ऐसी सफलताओं से अन्य बच्चे भी प्रेरित होते हैं तथा विद्यालय में उचित शैक्षणिक माहौल का भी विकास होता है| साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी विद्यालय के 6 विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है| इस प्रवेश परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों में मिसांजलि कुमारी, गार्गी कुमारी, रुपाली कुमारी, गुलनाज आदि शामिल है| विद्यालय के शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक ने उनकी सफलता के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है|
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating