वोट बहिष्कार की चेतावनी देने वाले नाराज ग्रामीणों से हुसैनाबाद के एसडीओ ने मिलकर की मतदान की अपील *हुसैनाबाद पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट****
पलामू: हुसैनाबाद के एसडीओ पीयूष सिन्हा ने शुक्रवार को मतदान केंद्रों को बदले जाने को लेकर उग्रवाद प्रभावित लोहबंधा एवं प्रतापपुर आदि नाराज ग्रामीणों से मिलकर वोट बहिष्कार का निर्णय वापस लेने का आग्रह किया।उक्त गांवों के दौरे के क्रम में एसडीओ श्री सिन्हा ने ग्रामीणों की बात सुनी और उनसे कहा कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से बूथ को बदला गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आपके हर सुख-दुःख में साथ है।सभी मतदाताओं की सुविधा के लिए गांव से मतदान केंद्र तक ले जाने एवं वापस लाने हेतु वाहन की व्यवस्था की जायेगी।एसडीओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व पांच साल में एकबार ही आता है। अतएव इसका बहिष्कार कतई उचित नहीं है। प्रत्येक वोटर अपने एक बेशकीमती वोट के महत्व को समझते हुए बम्पर वोटिंग करें और पूरे राज्य में एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश कर मिसाल कायम करने का काम करें।इस महापर्व में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो,यह ग्रामीणों की भी जिम्मेवारी है।इसमें प्रशासन का हरसंभव सहयोग मिलेगा।
Read Time:1 Minute, 58 Second