2 0
अरंगी के एएनएम पर घुस लेने का लगा आरोप - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 39 Second

खरौंधी(गढ़वा): गढ़वा जिला के खरौंधी प्रखंड के अरंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने ग्रामीणों के शिकायत के आधार पर शनिवार को निरीक्षण किया. इसी क्रम में बीस सूत्री अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने बताया कि अरंगी, तोरेलावा तथा सेमरवा के प्रवेज अंसारी, जलील अंसारी, कुर्बान अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने अरंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम सविता कुमारी तथा पति कमलेश प्रसाद पर इलाज करने के एवज में फोन पे के माध्यम से पैसा लेने का आरोप लगाकर आवेदन दिया था।

ग्रामीणों ने अकसर बताते थे की अरंगी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सविता कुमारी ने जच्चा बच्चा कार्ड, टीकाकरण, दवा एवं प्रसव कराने के बदले तीन से चार हजार रुपए बतौर रिश्वत ले रही है। शनिवार को मैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरंगी पहुंचकर मामले का जांच किया। जांच में एएनएम सविता कुमारी जच्चा बच्चा कार्ड बनाने, टीकाकरण, दवा एवं प्रसव के बदले तीन से चार हजार रुपए पति कमलेश प्रसाद के फोन पे से ली है। जो सरासर गलत है।

इसकी जानकारी भवनाथपुर चिकित्सा पदाधिकारी रंजन दास तथा गढ़वा सीएस अशोक कुमार को दे दिया हूं। साथ ही बताया की जल्द गढ़वा उपायुक्त तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।

वही उपस्थित प्रवेज अंसारी ने बताया जब-जब बच्चों तथा पत्नी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए हैं तब तब एएनएम सविता कुमारी पैसा ली है। पैसा एएनएम के पति कमलेश प्रसाद के फोन पे में दिए है।

राजकरण राम ने बताया कुछ दिन पूर्व मैंने 12 बजे रात को गांव के ही विंध्याचल राम के पतोह को डिलेवरी के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए थे। तो रात में दरवाजा खोलवाने लगे तो एएनएम सविता कुमारी दरवाजा नहीं खोली और बोली पहले का एक हजार रुपए बकाया है. अभी तक तुमलोग नही दिए हो इलाज नहीं करेंगे। इसे लेकर बाहर चले जाओ, बाद में उस महिला को बाहर लेकर गए।

एक महिला सरोजा देवी ने बताया की बेटी का तबियत खराब था और उस वक्त इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरंगी लेकर आए तो एएनएम सविता कुमारी इलाज के बाद 500 रुपए ली। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर दूसरा बार लेकर आए तो एक हजार रूपए ली। स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तो अंत में श्रीवंशीधर ले कर के गए। दर्जनों ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त तथा सीएस से ऐसे एएनएम सविता कुमारी तथा उसके पति कमलेश प्रसाद पर कार्रवाई करने की मांग किया है। वहीं इस संबंध में एएनएम सविता कुमारी कुछ भी बोलने से बचती रही।

इस संबंध में गढ़वा सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया की एएनएम का शिकायत दूरभाष पर लोगो ने दिया है। इसकी जांच करते हुए उक्त एएनएम से स्पष्टीकरण की मांग किया जायेगा। स्पष्टीकरण संतोष जनक नही रहने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अरंगी मुखिया पति शिवकुमार यादव, पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी श्याम सुंदर राम, लियाकत अंसारी, विनोद राम, धर्मेंद्र गौतम सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress