बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा घटवरिया घाट पर विधायक भानु प्रताप शाही के सौजन्य से चापाकल बोरिंग किया गया lबिशुनपुरा प्रखंड के समस्त ग्रामीण का यह सार्वजनिक मांग था जिसे विधायक भानु प्रताप शाही ने पूरा किया lघटवरिया घाट के उपर पानी पिने का दूर-दूर तक कोई सुविधा नहीं था, घाट पर पानी पिने के लिए आते-जाते राहगीरों कों काफ़ी दिक्कत होता था,यहाँ पर हर वर्ष 15 जनवरी कों बहुत ही आकर्षक मेला लगता है जहां पानी का बहुत समस्या होता है l घटवरिया घाट कमेटी के लोग टेंकर से पानी लाते थे और मेले में आये हुये लोगों कों पानी पिलाते थे lघटवरिया घाट पर बने मंदिर में पूजा-अर्चना करने में भी काफ़ी दिक्कत होता था l घाट के निचे पानी लाकर मंदिर में पूजा करना पड़ता था विधायक भानु प्रताप शाही के प्रयास से इस सभी दिक्क़तो से सभी जनताओ कों निजात मिलेगा lवही घटवरिया घाट के कमेटी के लोगों ने विधायक भानु प्रताप शाही कों आभार जताया है lआभार प्रगट करने वाले में से मंदिर अध्यक्ष राजबली चंद्रवंशी, सचिव जगदीश चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष हिरा शर्मा,संयोजक रविंद्र मिश्रा,कमेटी के सदस्य अजय यादव, प्रदीप सिंह,पृथ्वी शर्मा, शम्भू चंद्रवंशी, सीताराम चंद्रवंशी, छोटू चंद्रवंशी, धर्मदेव शर्मा, कर्मदेव शर्मा, बालकिशुन रजवार, महेंद्र शर्मा,नंदू साह,अनिल चंद्रवंशी,सुनील पासवन, अर्जुन विश्वकर्मा, श्याम सुन्दर बैठा, राजेंद्र सिंह, अरबिंद कुमार गुप्ता, शत्रुधन पासवान आदि लोगों ने आभार जताया lमौके पर विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा,मण्डल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सह जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, पंचायत संयोजक सुमंत मेहताआदि कई भाजपा नेता उपस्थित थे ।
Read Time:2 Minute, 43 Second