पर्यावरण को व्यवस्थित करने के लिए सभी व्यक्ती को पेड़ लगाना अनिवार्य, नही तो आगे इससे भी भयावह स्थिति का करना पड़ सकता है सामना :- कार्यपालक पदाधिकारी
अमित वर्मा की रिपोर्ट


मझिआंव: विश्व पर्यावरण पखवाड़ा दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेश कुमार ने विवाह मंडप परिसर में फलदार पौधा का रोपण किया.इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सरकार के आदेशानुसार 06 जुन से 22 जुन तक विश्व पर्यावरण पखवाड़ा दिवस मनाया जाना है.जिसके अनुपालन में शुक्रवार को विवाह मंडप परिसर में फलदार पौधा लगाकर शुरुआत किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि तपती धरती और गिरते जलस्तर को सामान्य तौरपर बरकरार रखने के लिए पेड़ पौधों को लगाना अति आवश्यक है.उन्होंने कहा कि धरती पर पेड़ पौधों के दोहन के कारण धरती का तापमान सातवें आसमान पर है और जल स्तर नीचे चला जा रहा है. जिसके कारण हिट वे ,एवं लू के चपेट में आने से सैकड़ो लोगों की मौत हो चुकी है,और पेड़ पौधे भी झुलस गए हैं .और पानी के लिए हाहाकार मचा है.जिसके जिम्मेवार हम सभी लोग हैं.समय रहते इस विषम परिस्थिति पर विचार नहीं किया गया तो आने वाला समय और भी भयावह होगा. साथ ही उन्होंने सभी लोगो से कम से कम दो पौधा लगाने लगाने की अपील की.उन्होंने कहा कि पौधा रोपण कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा.
मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के अलावा नगर प्रबंधक जितेश कुमार,महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्य,कनीय अभियंता प्रमोद उरांव, मुख्य सहायक अनूप कुमार तिवारी,स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा,नाजीर अमित पाठक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित थे.
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating