Read Time:53 Second
केतार प्रखंड क्षेत्र के मुकुन्दपुर पंचायत के ताली गांव निवासी मृतक एतवरीया कुंवर के घर मुखिया मुंगा ने उनकी मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही मुखिया मुंगा साह ने श्राद्धकर्म करने के लिए उनके परिजनों को 50 किलो आटा और नगद राशि देकर सहयोग किया। वहीं मुखिया मुंगा साह ने कहा की पंचायत वासियों के दुःख सुख में वे हमेशा शामिल रहते हैं और जरूरतमंदों को सहयोग करते हैं।इस मौके पर सुनील कुमार, दिनेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, अवशिष्ट राम, चंदेश्वर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।