सहायिका पद के लिए अंजू देवी को किया गया चयन!
केतार प्रखंड अंतर्गत केतार पंचायत के मध्य विद्यालय केतार में आंगनबाड़ी मध्य केंद्र में सहायिका चयन हेतु आमसभा का आयोजन किया गया।केतार पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सहायिका का चयन को लेकर बीडीओ भवनाथपुर सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी केतार नंदजी राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी केतार सावित्री कुमारी, थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी,पर्यवेक्षिका रिंकी देवी की उपस्थिति में हुआ। वहीं वार्ड नंबर 10 के ग्रामीण महिला एवं पुरूष के बीच चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। सहायिका पद के लिए सात अभ्यर्थियों का आवेदन प्राप्त हुआ। जिसमें शैक्षिक योग्यता के आधार पर सभी अभ्यर्थियों का अंक का निर्धारण किया गया। जिसमें अंजू कुमारी 22 अंक, सूर्यमाला देवी 14 अंक, चिंता देवी 14 अंक, ललिता देवी 14 अंक, शारदा देवी 12 अंक, संध्या देवी 10 अंक प्राप्त हुए।इस प्रकार सहायिका पद के लिए अंजू देवी पति दिलीप कुमार राम को चयनित किया गया। वहीं इस मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, मुखिया प्रमोद कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उपेंद्र बैठा, कुंदन प्रसाद, बिंदु राम, जोखू राम,शैला देवी, सहीत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating