0 0
विधायक भानु प्रताप शाही ने उच्च विद्यालय का किया उद्घाटन - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 39 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड के मध्य विद्यालय बहीयार खूर्द अब उच्च विद्यालय का दर्ज मिल गया है।मंगलवार को विधायक भानुप्रताप शाही ने फीता काट कर उच्च विद्यालय का उद्घाटन किया।मौके पर भानुप्रताप शाही ने कहा कि हमारा प्रयाश रहा है कि लोगो को शिक्षा सुलभ हो।बहीयार खूर्द के ग्रामीण और छात्र-छात्राओं के द्वारा हमेशा हाई स्कूल की मांग किया जा रहा था।काफी संघर्ष के बाद विद्यालय को हाई स्कूल का दर्जा दिलाने में सफलता मिली है।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों मे पांच करोड़ की लागत से विद्यालय का भवन भी बनेगा।उन्होंने कहा कि हमारे प्रयास से बुल्का,टंडवा,बरहीया और भागोडीह के मध्य विद्यालय पहले ही अपग्रेड होकर उच्च विद्यालय का दर्जा प्राप्त कर चुके है।अब बहीयार खूर्द को उच्च विद्यालय का दर्जा मिला है।बहीयार खूर्द के साथ साथ बहीयार कला,सपही ,बजनवा चमर बहीयारी आदी गांवो के बच्चो को अब रमना या श्री बंशीधर नगर जाकर हाई स्कूल की पढ़ाई करने का बोझ नही उठाना पड़ेगा।गांवा में ही बेहतर शिक्षा व्यवस्था होने से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा में निखार होगा।समाज,गांव और देश आत्मनिर्भर बनेगा।कार्यक्रम को प्रमुख करुणा सोनी,मुखिया सोनी देवी,भाजपा नेता भगत दयानंद यादव सहीत कई लोगो ने संबोधित किया।इसके पहले विद्यालय परिवार के द्वारा विधायक भानुप्रताप शाही व अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर संम्मानित किया।इस अवसर पर सीओ बासुदेव राय,थाना प्रभारी असफाक आलम,सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी,धनंजय कुमार सिंह,मुन्ना सिंह,अमीत प्रकाश सहीत कई लोग उपस्थित थे

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress