सीओ राकेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि
विवेक मिश्रा की रिपोर्ट
फ़ोटो-कांडी बाजार का अतिक्रमित सरकारी भूमि।
गढ़वा जिले के : कांडी-बाजार की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर अंचल प्रशासन सख्त है। सीओ राकेश सहाय ने जानकारी देते हुए बताया कि कांडी बाजार की सरकारी भूमि पर चिन्हित 67 लोगों को नोटिश भेजा गया है। थाना के माध्यम से नोटिश का तामिला किया जा रहा है। सभी को बुधवार तक किए गए अतिक्रमण को स्वयं से हटाने का सख्त निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा शनिवार को प्रशासन बलपूर्वक हटाने को बाध्य होगी। अगर अतिक्रमण को प्रशासन हटाती है तो उसका खर्च भी उन्हें देना पड़ेगा। मालूम हो कि बाजार की 78 डिसमिल को कांडी के विभिन्न लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिन्हें नोटिश भेजा गया है उनमें संतोष कुमार, विनोद प्रसाद, गया ठाकुर, अनिल प्रसाद, विकास कुमार, जयमालुद्दीन राईन, अनवर खलीफा, दिनेश प्रसाद, कुमार सोनी, भीम लाल, अजय ठाकुर, समसु अंसारी, कलाम अंसारी सहित 67 लोगों का नाम शामिल है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating