कार्य स्थल पर हुए एक हादसे में मौत हो गई।
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत तेलिया निजामत
गांव निवासी स्वर्गीय जयराम प्रजापति के पुत्र शिव शंकर प्रजापति की कार्य स्थल पर हुए एक हादसे में मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह 8:50 बजे की है। मालूम हो कि घर से 50 दिन पहले शिव शंकर प्रजापति विशाखापट्टनम के कल्पतरु कंपनी के द्वारा बनवाए जा रहे एक मॉल के भवन निर्माण में सेटरिंग का काम करने गया था। उसकी ड्यूटी 8:00 बजे सुबह से 9:00 बजे रात तक थी। ड्यूटी शुरू करने के 45 मिनट बाद वह काम करने के लिए ऊपर चढ़ रहा था। इसी दौरान ब्रेसिंग पाइप के खुल जाने से वह एकाएक पीठ के बल ऊपर से गिर गया। यह 8.50 बजे की घटना है। उसके माथे और पीठ में काफी चोट आई। बेहोशी की हालत में इलाज के लिए उसे विशाखापट्टनम के दमयंती हॉस्पिटल में ले जाया गया। लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसके दो अन्य भाई महेंद्र एवं गोपाल प्रजापति भी वही काम कर रहे थे। जबकि एक रिश्तेदार लालू प्रजापति भी वहीं पर था। खबर लिखे जाने तक मृत युवक के शव का हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम हो रहा था। कंपनी के एमडी बाहर से लौटे हैं। मुआवजा आदि के विषय में निर्णय होनी है। उसके बाद देर शाम शव लेकर मृतक के भाई घर के लिए निकल सकते हैं। शव के गुरुवार तक घर पहुंचने की संभावना है। मौके पर मौजूद मृतक के परिजनों ने कंपनी से 40 लाख रुपए मुआवजा, बीमा की राशि, अंतिम संस्कार के लिए सहयोग एवं शव घर लाने के लिए एम्बुलेंस की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर उसके घर में विधवा एवं दुखियारी मां, पत्नी दया देवी एवं 6 साल की एक बेटी रूपांजलि कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है। इधर एक नौजवान को इस तरह अचानक खो देने से गांव के लोग भी मर्माहत हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating