मंत्री के निजी खर्चे से बनेगा, दुर्गा मंडप एवं शमशान शेड, किया गया भूमि पूजन
विकास कुमार
मेराल : गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर द्वारा निजी खर्चे से प्रखंड मुख्यालय में अस्पताल चौक के समीप दुर्गा मंडप एवं मुड़ल टोला युरिया नदी श्मशान घाट पर शेड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को मुखिया रामसागर महतो झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद वार्ड सदस्य विनोद चौधरी, विनोद प्रसाद आदि के द्वारा संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर तथा नारियल फोड़ कर किया गया। मौके पर नेताओं ने कहा कि इस योजना का निर्माण मंत्री जी के निजी कोष से किया जाएगा जो दो-तीन माह के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। मौके पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार, राम सागर चंद्रवंशी, राजा राम, महेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, लाल बहादुर चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, सुदर्शन चौधरी, कामेश्वर चौधरी, नागेंद्र चौधरी, लालमोहन चौधरी, राम लखन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating