दो विशेष समुदाय के बिच झड़प प्रशासन की तत्परता से हुआ माहौल शांत एसडीपीओ एवम अतिरिक्त पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
अमित वर्मा की रिपोर्ट
मझिआंव– 12/07/2024 को शाम करीब सात बजे देखते देखते मेन बाजार रणभूमि में तब्दील हो गया कोई कुछ समझ पाता इससे पहले तोड़ फोड़ एवम बाराती गाड़ी तथा अज्ञात वाहनों के साथ मारपीट शुरु हो गईं घटना की सुचना मिलने पर थाना से ASI आलोक कुमार तथा अन्य पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे एवम 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद माहौल को शांत कराया
घटना के सम्बंध में जनकारी मिली की दीन में हुए एक छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रुप ले लिया की माहौल पुरी तरह बिगड़ गया और लोग उग्र हो गए तथा अन्य बारातियों के साथ मारपीट की एवम बाइक को छतिग्रस्त किया तथा बाज़ार के तीन मुहान किनारे दुकानदारों से भी मारपीट की
पुछे जाने पर लोगो ने बताया की घुरुआ तथा और जगह के विशेष समुदाय के लोग करीब 20–25 मोटरसाइकल से आकर तीनमूहान पर तोड़ फोड़ करने लगे एवम भद्दी गालियां देने लगे इसको देखते हुए बाज़ार के लोगो ने विरोध किया पश्चात इसके मामला एक अलग रुप ले लिया और दो समुदाय में झडप हो गई लेकिन तत्परता दिखाते हुए नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा देवी ASI आलोक कुमार एवम मझिआंव प्रशासन के द्वारा समय रहते स्थिती पर काबू पाया गया सुमित्रा देवी ने लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जबकि स्थिती की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गढ़वा एवम अतिरिक्त पुलिस बल का आगमन मझिआंव में हो चुका था जो किसी भी स्थिती से निपटने के लिए तत्पर है।
तत्पश्चात थाना प्रभारी आकाश कुमार ने बताया की जिसने भी शान्ति पूर्ण माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है उसे हर हाल में बक्सा नहीं जाएगा उसपर कठोर से कठोर करवाई की जाएगी।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating