राजहरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने की आर्थिक मदद!
मेराल प्रखंड के राजहरा गांव में शनिवार वज्रपात की घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी | इसी क्रम में आज पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह शोकाकुल परिवार से मिलकर आर्थिक मदद दिये साथ ही सरकार के द्वारा प्रत्येक मृतक परिवार को चार लाख रु 400000(चार लाख ) दिलाने का आश्वासन दिया |इसी क्रम में तीन महिलाएं घायल हो गईं, जिनका इलाज संगबरिया के निजी अस्पताल में किया जा रहा है।
घायलों में शारदा देवी (38 वर्ष, पति आलोक राम), महेश्वरी देवी (42 वर्ष, पति राजदेव राम), और प्रमिला देवी (35 वर्ष, पति दिनेश राम) शामिल हैं। वज्रपात की घटना में घटनास्थल पर ही तेतरी देवी (50 वर्ष, पति ललिता राम) और गीता देवी (48 वर्ष, पति जुगल राम) की मौत हो गई, साथ ही जुगल राम की चार बकरियां भी मारी गईं।
चराने के दौरान बारिश शुरू हो गई और इसी दौरान वज्रपात की घटना हुई। इससे दो महिलाओं और चार बकरियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया |
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating