Read Time:1 Minute, 12 Second
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट
केतार प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी के रूप में सोमवार को विकास कुमार ने पदभार ग्रहण किया। केतार प्रखंड के निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सावित्री कुमारी ने उन्हें पदभार सौंपा। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मीयों से मुलाकात किए। वहीं मौके पर नए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी विकास कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करुंगा। और प्रखंड में विकास की गति को तेज करेंगे। वहीं इस मौके पर प्रखंड सह अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे।