0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

विकास कुमार

मेराल : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ के बैनर तले पंचायत सचिवों ने प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद महामहिमा राज्यपाल के नाम बीडीओ जागो महतो को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा। शुक्रवार के सुबह 10:00 बजे से ही पंचायत सचिव प्रखंड मुख्यालय के सामने धरना पर बैठ गए तथा बीच-बीच में हमारी मांगे पूरी करो जैसी नारे लगाते रहे। पंचायत सचिव का हड़ताल पर रहने के कारण सरकारी योजनाओं का कामकाज प्रभावित हुआ। राजपाल के नाम सौंपे गए मांग पत्र में, मूल ग्रेड पे 2400 रुपए करने तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25% वरीयता के आधार पर प्रोन्नति देने एवं आरक्षित 25% पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थानों को भरने की मांग की मांग शामिल है। धरना देने वालों में पंचायत सचिव कृष्ण कुमार तिवारी, राजेंद्र राम, शांति मार्दी, शालिनी कुमारी, राधा कुमारी, गायत्री कुमारी, रेखा कुमारी, शोभित तिवारी, प्रेमचंद राम, परमानंद पाठक, कमलेश चौबे, दिव्या कुमारी, स्नेहा कुमारी, राम जी राम, सिम्पी कुमारी, अमर पासवान आदि शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *