भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने केतार प्रखंड के विभिन्न गांवों का किया दौरा, लोगों से सुनी उनकी समस्या!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी पंकज चौबे ने केतार प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दौरें के दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से उनके घर जाकर लोगों की समस्या सुनी। साथ ही उन्होंने कहा कि समस्या इतना जटिल है कि हम आपको बात नहीं सकते हैं। आदिवासी बहुल क्षेत्र के लोग किस तरह से अपन जीवन यापन करते हैं यह बताते हुए मुझे शर्म आ रही है।
लोग यहां विकास नहीं कर रहे हैं सिर्फ झूठा वादा कर रहे हैं। आदिवासी क्षेत्र के ज्यादातर बेरोजगार युवा यहां से बाहर रह करके अपना घर को चलते हैं। जिसके चलते कभी-कभी उनके घर पर लाश भी आ जाती है यह बताना बहुत ही कठिन होगा कि आज के समय में हमारे भवनाथपुर विधानसभा में एक भी रोजगार का साधन नहीं है। काश अगर रोजगार का साधन यहां पर होता तो बेरोजगार युवा बाहर कमाने नहीं जाते। वहीं इसी दौरान विधायक प्रत्याशी पंकज कुमार चौबे ने मृतक देवेंद्र चेरो के घर पहुंच कर उनकी पत्नी को आर्थिक सहयोग किया एवं उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी पत्नी जो गर्भवती हैं उनके प्रसव से ले कर जन्म के छः माह तक सारी जिमेवारीयो का वहन करने का वादा किया। साथ ही उन्होंने यह भी वादा किया कि भवनाथपुर विधानसभा में बेरोजगारी की समस्या को लेकर बेरोजगार युवाओं को जल्द नौकरी मिलेगी।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating