कारगिल विजय दिवस को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शामिल जवान को सम्मानित किया जाएगा।
कारगिल विजय दिवस को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में शामिल जवान को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा में समर्पित जवान देश के सच्चे सपूत है। जिसने मां भारती के रक्षा के लिए खुद को युद्ध के आग में झोंक दिया वैसे वीर सपूत हमारे लिए सदैव सम्मानित हैं कारगिल युद्ध में पाकिस्तान ने भारत के ऊपर हमला कर के पीठ में खंजर चलाने का काम किया था लेकिन बार्डर पर देश की रक्षा करने वाले जवानों ने घुसपैठियों पाकिस्तानी को खदेड़ने का काम किया था। उस समय के देश के तात्कालिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने बार्डर पर तैनात जवानों को खुला छुट दे कर कहा कि देश में घुसने वाले घुसपैठियों को मार भगाए। वही देश के जवानों ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान से आए घुसपैठियों को मार कर भगाया और पुनः घुसपैठ वाले स्थान को अपने कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कि 25 वां कारगिल विजय दिवस के दिन लड़ाई में शामिल जवानों को सम्मानित किया जाएगा।
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि कारगिल युद्ध में शामिल लोगों का सम्मान मतलब देश का सम्मान। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल लड़ाई में शामिल जवानों को सम्मानित करना भारत मां का सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है जो देश के लिए समर्पित राष्ट्र भक्तों का सम्मान करता है। मौके पर मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मिडिया प्रभारी नवीन जायसवाल संजय तिवारी राजकुमार लव कुमार ठाकुर सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating