0 0
झारखंड के अस्तित्व को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा : झामुमो - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 35 Second

झारखंड के अस्तित्व को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा : झामुमो

भाजपा सांसद के बयान के खिलाफ झामुमो ने किया विरोध प्रदर्शन


गढ़वा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में झारखंड राज्य के अभिन्न अंग संथाल परगना प्रमंडल, बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने के बयान के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गढ़वा इकाई ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। टाउन हॉल से विरोध प्रदर्शन करते हुए झामुमो नेता व कार्यकर्ता समाहरणालय पहुंचे। यहां झामुमो कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। तत्पचात राष्ट्रपति को संबोधित डीसी को मांग पत्र सौंपा।

https://youtu.be/KJHv_fJThgg


सौंपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी लाभ के लिए भाजपा सांसद ने लोकसभा में यूनियन टेरिटरी बनाने का बयान दिया है। इस बयान पर संबंधित सांसद के विरूद्ध कार्रवाई की जाय। अन्यथा झामुमो उग्र आंदोलन करेगी। इसकी सारी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी। बयान देने वाले सांसद को लोकसभा से तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई है। सभा को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी आदि वक्ताओं ने कहा कि संथाल परगना प्रमंडल झारखंड का अभिन्न अंग है। संथाल परगना सहित बिहार एवं पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर यूनियन टेरिटरी बनाने का दिया गया बयान झारखंड एवं झारखंडी विरोधी मानसिकता का परिचायक है। भाजपा लोकसभा चुनाव में हार के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से झारखंड के अस्तित्व को मिटाने की साजिश रच रही है। झामुमो के रहते यह साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। वक्ताओं ने कहा कि जल, जंगल और जमीन झारखंड की शान है। इसे कोई मिटा नहीं सकता। यदि ऐसा प्रयास किया गया तो झामुमो झारखंड से दिल्ली तक उग्र आंदोलन करेगा। मौके पर उक्त सहित युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह खरवार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनिता दत्त, कार्तिक पांडेय, दशरथ प्रसाद, आशिष गुप्ता, पप्पू यादव, दीपमाला, नवीन तिवारी, अंकित पांडेय, दिलीप गुप्ता, विकास कुशवाहा, मासूम खान, अरमान सिद्दीकी, नीलू खां, साबिर सिद्दीकी, पुरन तिवारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

https://youtu.be/L6nRas1y7t4

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress