देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों में ओ.बी.सी. को 52% हिस्से चाहिए : ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच
देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों में ओ.बी.सी. को 52% हिस्से चाहिए : ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच
कांडी प्रखंड के चटनियां पंचायत में ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच का न्याय रथ पहुंचा नुक्कड़ सभा का आयोजित किया गया नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए ओ.बी.सी. एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय सदस्य अमर प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के समस्त आर्थिक गतिविधियों तथा सेना के उच्च पदों, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति, सड़क भवन निर्माण के ठेकों में, सप्लाई, डीलरशिप, आउटसोर्सिंग- परिवहन, पार्किंग, मीडिया, यूनिवर्सिटी, लोकसभा, विधानसभा, विधान परिषद आदि में जनसंख्या अनुपात में हिस्सेदारी चाहिए साथ ही बताया कि आज की स्थिति में ओ.बी.सी. समाज की हकदारी हर क्षेत्र में जरूरी है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो खेल का क्षेत्र हो ओ.बी.सी. के लोग हर जगह आगे आए और बढ़ चढ़कर हर क्षेत्र में हिस्सा लें। ओ.बी.सी. को बिहार में 30 % आरक्षण है लेकिन झारखंड में मात्र 14 % आरक्षण है हमें झारखंड में जनसंख्या के अनुसार आरक्षण चाहिए। राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति का -आरक्षण आबादी के अनुपात में 10 प्रतिशत व 26 प्रतिशत है। वहीं(EWS)अगड़ी जाति को भी आरक्षण अपनी आबादी से ज्यादा 10 प्रतिशत दिया गया है। ऐसे में झारखंड में ओ.बी.सी. की आबादी 52 प्रतिशत है मगर इन्हें आरक्षण मात्र 14 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। जो इस समाज के साथ सरासर अन्याय है। मौके पर अन्य लोग मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
मझिआंव की बेटियों ने भरी उड़ान, साइकिल ट्रैक पर गूंजा जीत का जयघोष
संजीव सिंह संवादाता मझिआँव मझिआँव। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मझिआंव स्थित प्रोजेक्ट राधा कृष्ण बालिका उच्च विद्यालय खेल, साहस...
10 फीट लंबे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू, सियार को बनाया था निवाला
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के कर्णपुरा गांव में लगभग 10 फीट लंबे अजगर के दिखाई...
गढ़वा में जल्द खुलेगा आधार सेवा केंद्र, लोगों को मिलेगी राहत
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। आधार नामांकन एवं अपडेट सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए गढ़वा में...
मंझिआंव नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने सौंपा मांग पत्र
संवादाता संजीव सिंह मझिआँव शुक्रवार को नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के...
Average Rating