0 0
टेढ़ी हरैया व तिवारी मरहटिया में 500 से अधिक लोग हुए झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 7 Second
झारखंड वासियों की अपनी पार्टी है झामुमो : मंत्री मिथिलेश

टेढ़ी हरैया व तिवारी मरहटिया में 500 से अधिक लोग हुए झामुमो में शामिल

गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के टेढ़ी हरैया एवं तिवारी मरहटिया गांव में शनिवार को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का क्षेत्र भ्रमण के दौरान 500 से अधिक लोगों ने दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला पहना कर व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया।
        मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की माटी की पार्टी झामुमो ही सभी झारखंडियों की अपनी पार्टी है। पूरे राज्य में हेमंत सरकार की चलाई जा रही जनोपयोगी योजनाओं एवं गढ़वा में हो रहे बेहतर विकस कार्यों से प्रभावित होकर  प्रतिदिन विभिन्न गांवों से काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को यह विश्वास हो गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के सिवा दूसरी कोई भी पार्टी राज्य का भला नहीं कर सकती है। हेमंत सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगों को ध्यान में रखते हुए जनहित की सारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ पूरे राज्य की जनता को सीधे तौर पर मिल रहा है। मौके प्रमुख रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, मुखिया पूनम तिवारी, परेश तिवारी, प्रमुख फैजुल अंसारी, मकबूल आलम, बदरुद्दीन अंसारी एल, डॉ जिया उल हक, फरीद खान, सलीम जाफर, शाकिर खान, संजय कांस्यकार, शरीफ अंसारी, शहंशाह आलम, जावेद अंसारी, नीलू सिद्दीकी, रईस सिद्दीकी, अरुण दुबे, डॉ कुदुश अंसारी, इरफ़ान सिद्दीकी, सैनुल्लाह अंसारी, सैय्यद राजा, सुनीता देवी, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, माया देवी, उर्मिला देवी, सविता देवी, मीना देवी, मुकेश भारती, विकास कुमार, संदीप काजू भारती सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress