0 0
Share
Read Time:2 Minute, 55 Second
गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करते हुए परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा रंका प्रखंड में पहुंच चुकी है| इसी क्रम में आज प्रखंड रंका में पूर्व मंत्री का परिवर्तन यात्रा जारी हैँ | आज श्री सिंह ने रंका के खपरो, सिरोई में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तन्मयता के मैंने रंका को अनुमंडल बनवाने का काम किया उसके बाद जितने भी जनप्रतिनिधि सत्ता में आये सभी ने अनुमंडल को चारागाह बनाने का काम किया | पूर्व के विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी 10 वर्षो तक फर्जी चेक स्लीप बाटते रहे, जनता को गुमराह किया | वर्तमान के विधायक सह पेयजल मंत्री उनसे कहाँ कम रहने वाले थे इनके 5 साल के कार्यकाल में भी पूरे रंका अनुमंडल में भ्रष्टाचार व्याप्त है | इनकी सरकार में अल्पसंख्यक भी सुरक्षित नहीं हैँ | जिन अल्पसंख्यको के कारण इनकी सरकार सत्ता में आयी उनको भी छलने का काम किया जा रहा हैँ | ना तों अबुआ आवास मिला, ना ही पेयजल कि सुविधा मिली, ना ही वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन ही दिया जा रहा | हा एक चीज जरूर हुआ वो हैँ वेंडरगिरी, दलाली, घूसखोरी | आने वाले समय में जनता सभी सवालों का जबाब जरूर देगी | जनता परिवर्तन के मूड में हैँ | श्री सिंह ने कहाँ कि मैं आप सबका बहुत आभारी हूँ जो आपने अपना बहुमूल्य समय निकालकर परिवर्तन यात्रा में जुड़े साथ ही वादा करते हैँ जो भी भ्रष्टाचार व्याप्त है उसे जड़ से ख़तम करुँगा |डॉ गौरी शंकर प्रसाद,सुनील माली रंका उत्तरी मण्डल अध्यक्ष, सुलपानी सिंह,फजलु रहमान साहब,अनीस अंसारी (हाजी साहब ), कामेश्वर राम,रसीद अंसारी,इदरीश अंसारी, मसीर अंसारी,इस्माईल अंसारी,रामदेव राम,राजमुनि राम,रामनाथ लोहरा,मुन्तजीर अंसारी (उपमुखिया ), रामचंद्र भुइया,समसीर अंसारी युवा नेता,मैजूदिन अंसारी,एहसान अंसारी,मो परवेज,अकबर अंसारी,संजय प्रसाद सोनी,प्रयाग भुइया,गरीबुलाह अंसारी वकील साहब सहित हज़ारो कि संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे |

 144 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *