0 0
बाना के सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 11 Second
राज्य में पुनः बनेगी महागठबंधन की सरकार : मंत्री मिथिलेश

बाना के सौ से अधिक लोग झामुमो में शामिल



गढ़वा : जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत के एक सौ से अधिक लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। रविवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला व पार्टी का पट्टा पहना कर सभी को झामुमो में शामिल किया।  बना मुखिया गौरी देवी के नेतृत्व में पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य दिनेश चौधरी, नागेंद्र उरांव, कमला देवी, प्रतिमा देवी, कुसुम देवी, तबैसुन बीबी, संगीता देवी, रजकलिया देवी, विश्वनाथ राम  सहित सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
        मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से झामुमो की ओर जनता का रुझान बढ़ा है आने वाले समय में पुनः राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। मंत्री ने शामिल होने वाले लोगों से कहा कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में जा कर राज्य सरकार के कार्यों व पार्टी के नीति सिद्धांतो को जन जन तक  पहुंचाएं। साथ ही सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने में मदद करें। मंत्री ने कहा कि पट्टी के नीति  एवं सिद्धांतों तथा गढ़वा में किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर प्रत्येक गांव से काफी संख्या में लोग प्रतिदिन झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो रहे हैं।  इससे पार्टी  और भी अधिक मजबूत हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार झारखंड के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, शरीफ अंसारी, सलीम जफर, प्रवक्ता हुसैन अली, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, संजय कांस्यकार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress