धुरकी से विनोद पटेल की रिपोर्ट
धुरकी। धुरकी थाना के निकट राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति छात्रावास से हुई चोरी की खुलासा पुलिस ने कर लिया है ,बुधवार को धुरकी थाना में डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया गया है और चोरी की गई समानो का बरामद कर लिया गया है। डीएसपी ने बताया की विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश पाठक के द्वारा लिखित शिकायत मिली थी की 15 जून को अज्ञात चोरों के द्वारा छात्रावास से करीब 40 बेड.80 फाइबर की कुर्सी एवम गद्दा की चोरी कर ली गई है इस संबंध में धुरकी थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान शुरू किया गया जिसमे छापामारी दल में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर बिक्कू कुमार रजक ,एएसआई शैलेंद्र कुमार ,आरक्षी पिंकु कुमार सहित सशस्त्र बल के नेतृत्व में अनुसंधान के क्रम में संदेह के आधार पर अजय कुमार (पिता शिवकुमार राम) ग्राम धुरकी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने इस कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया,वही आरोपी ने कांड में शामिल रोहित कुमार चंद्रवंशी की भी संलिप्ता बताई है वही पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर विभिन्न जगहों से लोहे का बेड 20 पिस गद्दा 11पिस प्लास्टिक की कुर्सी 21पिस बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है एवं एक फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चलाया जा रहा है एवम शेष चोरी किया गया सामानों का बरमादगी का प्रयास किया जा रहा है।
प्रेसवार्ता में शामिल पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ,एएसआई शैलेंद्र कुमार मौजूद थे।
Read Time:2 Minute, 43 Second