0 0
मेराल में दिखा भारत बंद का असर - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 31 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल : सर्वोच्च न्यायालय द्वारा क्रीमीलेयर आरक्षण पर दिए गए निर्णय के विरोध में बुधवार को मेराल बस स्टैंड में एनएच 75 पर बसपा ,भीम आर्मी, झामुमो के कार्यकर्ता ने 5 घंटे तक मुख्य सड़क को जाम रखा। इस दौरान छोटी बड़ी वाहनों का परिचालन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 तक बंद रहा। जामकर्ताओं ने बस स्टैंड के दवा दुकान छोड़कर सभी दुकानों को बंद कराया। बंदी के दौरान चौराहे को चारों तरफ से रस्सी एवं बैरिकेडिंग से घेराबंदी किया गया। बंदी समर्थकों ने टायर जलाकर एवं डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे संविधान के साथ छेड़छाड़ करना बंद करो, बहन मायावती जिंदाबाद बहुजन समाज पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही सरकार से आरक्षण में किए गए वर्गीकृत को वापस करने की मांग कर रहे थे। धरना के अंत में बसपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम बीडीओ के अनुपस्थिति में प्रखंड कर्मी को ज्ञापन सौंपा जबकि सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी विष्णु कांत पुलिस बल के साथ तैनात थे। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश महासचिव सुनीता देवी बसपा के जिला प्रभारी नंदा पासवान गढ़वा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर राम गढ़वा रंका विधानसभा पूर्व प्रत्याशी वीरेंद्र साव कुंदन चंद्रवंशी सुदीप सुमन रामकेश राम राहुल कुमार मोती राम रामाधार राम तथा झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष दशरथ प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष सूर्य प्रकाश अतहर अली अंसारी नवीन जायसवाल बिंदु कुमार राम अशोक राम अरविंदा सिंह अनिल चौधरी अलीशेर अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress