0 0
एक लाख रुपए एवं सोने की चेन के लिए 21 वर्षीया नवविवाहिता की कर दी हत्या Kandi - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 47 Second


दहेज लोभियों ने सिर्फ 48 दिन की दुल्हन को दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला एक लाख रुपए एवं सोने की चेन के लिए 21 वर्षीया नवविवाहिता की कर दी हत्या


हैदरनगर थाना में एफआईआर कर भाई ने मांगा इन्साफ




विवेक मिश्रा की रिर्पोट

कांडी : स्थानीय थाना क्षेत्र की एक बिटिया को दहेज

लोभियों ने 26 अगस्त को गला दबाकर मार डाला। साक्ष्य छुपाने के लिए उसे साड़ी के फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा पंचायत अंतर्गत मोखापी गांव निवासी संतन यादव की पुत्री पूनम कुमारी उम्र 21 वर्ष की शादी मात्र एक एक महीना 18 दिन पहले 10 जुलाई 2024 को पलामू जिला के हैदर नगर थाना अंतर्गत सिमरसोत गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव के बेटे विपिन कुमार यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से यथाशक्ति दहेज एवं उपहार देकर की गई थी। लेकिन शादी के बाद से ही दामाद विपिन यादव अपनी पत्नी पूनम को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह कहता था कि तुम्हारे बाप ने दिया ही किया है। एक गाड़ी भी दिया है तो वह भी तुम्हारे नाम से है। ₹100000 और सोने का चेन नहीं दिया तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी तरह ससुर प्रमोद यादव एवं भसुर सरवन यादव के द्वारा भी कहा गया कि तुम्हारे बाप ने दहेज में दिया ही क्या है। दहेज नहीं दिया तो लड़की से हाथ धोना पड़ेगा। तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। प विपिन यादव ने रक्षाबंधन के दिन कहा कि सोने का चेन तो राखी बंधाने ले चलेंगे नहीं तो जान से मार देंगे। उसकी सास ललमतिया देवी व बड़ी गोतनी रंजू देवी भी मिलजुल कर प्रताड़ित करती थी। इतना ही नहीं वे लोग इसका छुआ हुआ भी नहीं खाते थे। इसी तरह सब लोग मिलकर पूनम को गला दबाकर जान से मार दिया। साक्ष्य छुपाने के लिए उसी की साड़ी में फंदा बनाकर खिड़की के पास एक बांस में लटका दिया। इस बात की सूचना मेरी बुआ सीमा देवी पति सुनील यादव ने 26 अगस्त 2024 को 2:00 बजे फोन से दी कि लड़की को जान से मार दिया गया है। जिस घर में हत्या की गई है उसका दरवाजा बाहर से खुला था। जिसे बाद में अंदर से बंद करके बंद करने वाला पीछे की खिड़की से बाहर निकल गया। मृतका के भाई दीपक कुमार यादव ने हैदर नगर थाना प्रभारी को आवेदन देकर हत्यारों की गिरफ्तारी एवं कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। इस संबंध में हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि उक्त मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress