राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार प्लस टू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में अंसारी सम्मेलन आयोजित की गई
*राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार प्लस टू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में अंसारी सम्मेलन आयोजित की गई*
भवनाथपुर सांवददाता ओस्ताज अंसारी
भवनाथपुर : राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन गढ़वा जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार प्लस टू उच्च विद्यालय के स्टेडियम में अंसारी सम्मेलन आयोजित की गई। समाजसेवी अख्तर अंसारी ने संबोधित करते हुए कहा कि अंसारी बिरादरी के लोगो का सामाजिक आर्थिक शैक्षणिक को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है, जिसमें अंसारी बिरादरी के लोग एक प्लेटफार्म पर होकर अपने हक अधिकार को हासिल कर सकते है सबसे ज्यादा अंसारी समाज में शिक्षा का अभाव है। उन्होंने कहा कि राज निर्माण के 24 वर्ष बीतने बाद भी सरकार के सौतेलेपन के कारण अंसारी सामुदाय का पिछड़ापन दूर नही हो सका है। जसमुद्दीन अंसारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने बच्चों को जुआ, गंजा चरस इत्यादि के नशा से दूर करना होगा और अभिभावक को सुरक्षा कवच बनकर अपने बच्चों को शिक्षित बनाना होगा तभी अंसारी समाज का भला हो सकेगा।इस बैठक में प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। जिसमे प्रखंड अध्यक्ष उल्फत अंसारी, सचिव अशरफ अंसारी, कोषाध्यक्ष रेयाज अंसारी, मीडिया प्रभारी उस्ताद अंसारी, सदस्य अजमुद्दीन अंसारी,इसराइल अंसारी, हस्ते आलम अंसारी,जसमुद्दीन अंसारी,अजीज अंसारी,वकील अंसारी बनाया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला सचिव आफताब आलम, जिला कोषाध्यक्ष खालिद अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating