शिक्षक दिवस पर टेट पास सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर किया पठन-पाठन व अन्य कार्य
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार कि रिपोर्ट
शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सफल सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर पठन -पठान व अन्य कार्य किया.
विदित हो कि राज्य के सभी टेट पास सफल सहायक अध्यापकों ने सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए सरकार के वादाखिलाफी का विरोध किया.
शिक्षकों ने कहा कि चुनाव से पहले सरकार बड़ी-बड़ी वादे कर रही थी लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर गई है. टेट पास सफल अध्यापकों को आज तक वेतनमान नहीं मिला और ना ही समायोजन किया गया.
वही टेट पास सहायक अध्यापक जो सहायक शिक्षक बनने के सभी अहर्ता रखते हैं सरकार आज तक नजरअंदाज करते आ रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.वही 7 सितंबर को रांची में शिक्षा मंत्री का आवास का घेराव किया जाएगा।
काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण पाण्डेय, खुर्शीद आलम,संजय गुप्ता, उपेंद्र पाल, बशीर अंसारी, राकेश सिंह कुशवाहा,प्रमोद गुप्ता, राजाराम, रामराज पांडेय, अजय प्रसाद यादव, आनंद प्रताप देव,आलोक देव, सुग्रीव साह, मनोज मेहता व अवधेश प्रसाद यादव सहित कई शिक्षक शामिल रहे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...

दिशा के बैठक में विशुनपुरा प्रमुख ने उठाई कई मुद्दे
रिपोर्ट -सुनिल कुमार (ग्रामीण जिला ब्यूरो) विशुनपुरा। गढ़वा न्यू कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में आयोजित बैठक में विशुनपुरा प्रमुख दीपा...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
Average Rating