शिक्षण संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार कि रिपोर्ट
विशुनपुरा:विद्या भारती हाई स्कूल सह प्रज्ञा मार्गदर्शन कोचिंग सेंटर व बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानाध्यापक, शिक्षकों सहित सभी बच्चों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण करते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिवस पर केक काट शिक्षक दिवस मनाया गया.
बाल शिक्षा निकेतन सह संगम कोचिंग सेंटर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया. मौके पर छात्र छात्राओं ने विद्यालय को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया था.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने शिक्षकों को गुलदस्ता, कलम डायरी देकर सम्मानित किया.
बाल शिक्षा निकेतन विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलता रहा है जो आज भी कायम है। उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता गुरु शिष्य के रिश्ते का व्याख्यान किया।
संगम कोचिंग सेंटर के निदेशक लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि छात्रों को अच्छी राह दिखाना और अच्छे इंसान बनाना ही संस्थान का उद्देश्य है, उन्होंने बताया कि वैसे तो शिक्षक दिवस सभी देशों में अलग-अलग तिथि को मनाया जाता है लेकिन भारत में यह 5 सितंबर को मनाया जाता है
विद्या भारती हाई स्कूल के निदेशक अशोक मेहता ने बताया कि शिक्षक समाज के ऐसे शिल्पकार होते हैं जो बिना किसी मोह के इस समाज को तराशते हैं। शिक्षक का काम सिर्फ किताबी ज्ञान देना ही नहीं बल्कि सामाजिक परिस्थितियों से छात्रों को परिचित कराना भी होता है। शिक्षकों की इसी महत्ता को सही स्थान दिलाने के लिए ही हमारे देश में सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पुरजोर कोशिशें की जो आज भी असमरणीय है।
About Post Author
navneetkumar27828
Previous post
शिक्षक दिवस पर टेट पास सहायक अध्यापकों ने काला बिल्ला लगाकर किया पठन-पाठन व अन्य कार्य
More Stories
।। विशुनपुरा(गढ़वा):- कामता पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में युवक हुआ घायल,जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी पहुंची अस्पताल ।।
✍🏻ARMAN KHATRY:- गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर-- बिशनपुरा सड़क मार्ग पर कामता गांव के पास दो मोटरसाइकिल की टक्कर...

दिशा के बैठक में विशुनपुरा प्रमुख ने उठाई कई मुद्दे
रिपोर्ट -सुनिल कुमार (ग्रामीण जिला ब्यूरो) विशुनपुरा। गढ़वा न्यू कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में आयोजित बैठक में विशुनपुरा प्रमुख दीपा...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
251 से भी अधिक बेटियों की सजेगी डोली: विकास माली
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय में कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास माली के...
Average Rating