पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का गढ़वा विधानसभा में परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा अनवरत जारी हैँ
Published by
navneetkumar27828
on
Read Time:2 Minute, 17 Second
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह का गढ़वा विधानसभा में परिवर्तन सह जनसम्पर्क यात्रा अनवरत जारी हैँ | आज अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा की पहले भी हम आपके क्षेत्र में आ चुके है उस समय यहाँ शिक्षा की बहुत कमी दिखी थी जिसको देखते हुए मैंने यहां पर विद्यालय बनवाया| मेरा उद्देश्य सिर्फ यही था कि लोगों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़े और यहां के लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षित हो | सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि सरकार द्वारा सारे स्कूल को मर्ज करा दिया गया और सारे स्कूल यहां पर बंद हो गए! लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ की 2 से 3 महीने के अंदर में विद्यालय पुनः चालू करवाने का प्रयास करूँगा | आगे मंत्री जी ने कहा की अबुआ आवास मैं 30/40000 रुपया लोगों से वसूला जा रहा है, लूट मचा हुआ है जिसे हमें जड़ से खत्म करना है| अंत में पूर्व मंत्री जी ने गाँव वालो को अपने तरफ से बाबा साहब संत रवि दास जी की मूर्ति देने की बात कही और कहा की आप सब के लिए जितना बन पड़ेगा सब करने की कोशिश करूँगा| आज परिवर्तन यात्रा गढ़वा प्रखंड के हूर एवं मधेया पंचायत के हूर,मधेया, चौधरी टोला, कुर्मी टोला, आबादगंज, हूर धोबी टोला का दौरा किया गया | कार्यक्रम में मुख्यरूप से महेंद्र पाल,बयास पाल,नारद पाल झाड़ी चौधरी, लालमणि विश्वकर्मा, बबलू चौधरी,जितेंद्र चौधरी, ध्यान राम, मनु राम, जय राम,संतोष राम,विश्वनाथ राम, बलेश राम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे ||
Leave a Reply