0 0
श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह का आयोजन । - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 40 Second
श्री सर्वेश्वरी समूह स्थापना दिवस समारोह का आयोजन ।

प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़े उत्साह पूर्वक बड़े धूम धाम से…
” भगवान महावराह पीठ ” श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम व प्रार्थना गृह – गढ़वा , में श्री सर्वेश्वरी समूह के 64 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रातः5–30, प्रभात फेरी निकाली गई जो आश्रम मरहटिया से चलकर नवोदय विद्यालय,नावाडीह , पचपड़वा प्रार्थना गृह, गढ़वा ,नवादा मोड़ होते हुए काली स्थान ,में श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह – गढ़वा ,पहुंच कर पड़ाव ,प्रधान कार्यालय से आए प्रतिनिधि श्री एस. पी.यादव जी के द्वारा विशेष पूजा, आरती , समूह के ध्वजारोहण किया गया प्रसाद वितरण कर ,शहर भ्रमण करते हुए वापस आश्रम में पहुंच कर वहां भी विशेष पूजा आरती आए प्रतिनिधि  यादव जी द्वारा ही किया गया , और सफल योनि का पाठ श्री सुरेन्द्र चौबे द्वारा किया गया ।
             एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसकी अध्यक्षता श्री रविन्द्र नाथ दिवेद्वी जी ने की , मंगला चरण श्रीमती सुशीला दिवेद्वि व आशा तिवारी जी प्रस्तुत की मंच का संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने की श्री हालकानी राम जी द्वारा भजन प्रतुत किया गया,  वक्ता में श्री सुरेन्द्र चौबे ,श्री देवकांत तिवारी , डा. शशांक  ’रांची ’ , श्री सुमंत चौबे , श्री ओमप्रकाश उपाध्याय ,श्री जगनारायण दुबे, एस. पी. यादव , श्री रविन्द्र नाथ दिवेद्वी, गोष्ठी के अंत में धन्यवाद ग्यापन श्री कृष्णमोहन तिवारी जी ने किया ।सभी वक्ताओं ने समूह स्थापना पर 21 सितंबर सम समांतर का दिन है , आज के दिन और रात दोनो ही बराबर होता सामान्य होता है ,लोगों को 19 सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के विच में जा कर  जरूरतमंद लोगों की सेवा कर आम जनमानस लोगों को सद्भावना से प्रेरित करने की बात की।
     श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना परमपूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी द्वारा 21 सितंबर 1961 ई. में बनारस के मडुआडीह शाखा आश्रम की किया ।
  अघोरेश्वर भगवान राम की दृष्टि में सर्वेश्वरी समूह उनकी योगलीला है ।मनुष्यों में आलस्य प्रमाद न हो ,इसलिए इसकी श्रृष्टि की गई है। यह एक ऐसा वृहद् संगठन है जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए निरंतर चिन्तन और मार्गदर्शन करता है । किसी विशेष धर्म ,संप्रदाय ,देश और राजनीतिक दल से इसका कोई संबंध नहीं है ।
    गोष्ठी के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में डाल्टनगंज से सुरसंगम कला केंद्र से  संगीतकार राम और श्याम जी का भजन कीर्तन में आनंद लिए ।
  स्थानीय कलाकार   रामलाल राम , साहेब राम ,प्रार्थना गृह – गुरी,से चंद्रदेव साव ,सनोज राम हक्कानी राम ,साहेब राम ,संगीत कीर्तन कर आनंदित हुए ।
        आश्रम परसर में स्थापना दिवस के अवसर अवसर पर  चंदन का और औषधीय पौधा 5 पीस सामूहिक रूप से लगाया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह के सभी सदस्य , साथ ही प्रार्थना गृह – गुरी, गढ़वा ,और पचपड़वा, के सभी सदस्य का सहयोग रहा ।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress