नगर उंटारी में सर्व सुविधा संपन्न अधिवक्ता भवन बनाने के लिए मंत्री मिथिलेश ने की पहल, सीएम को सौंपा ज्ञापन
Read Time:2 Minute, 20 Second


गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने नगर उंटारी में अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन बनवाने की पहल की है। इस संबंध में मंत्री श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंप कर इस दिशा सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।
मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में मंत्री श्री ठाकुर ने कहा है कि नगर ऊंटारी (श्री बंशीधर नगर) व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को बैठने, कार्य करने एवं प्रसाधन तक की व्यवस्था नहीं है। इस कारण इन्हें न्यायालय के दैनिक कार्यों को निष्पादन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से अवगत कराते हुए अधिवक्ता संघ नगर ऊंटारी के अध्यक्ष बृजेश कुमार चौबे ने नगर ऊंटारी में व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए सर्व सुविधा संपन्न भवन निर्माण करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में श्री चौबे ने मंत्री श्री ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। उनके ज्ञापन के आलोक में मंत्री ने श्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपकर इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मंत्री श्री ठाकुर ने बताया कि इस मामले में मुख्यमंत्री ने यथाशीघ्र सकारात्मक करवाई करने की बात कही है।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating