1 0
Share
Read Time:4 Minute, 51 Second
जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन के 52वे स्थापना दिवस 17 सितम्बर के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह  के पश्चात जायन्ट्स परिवार गढ़वा का संयुक्त समापन समारोह जायन्ट्स अध्यक्ष कमलेश गुप्ता की अध्यक्षता में मेलोडी मंडप के सभागार में संपन्न हुआ। जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के आतिथ्य में हुए इस समापन समारोह में जायन्ट्स गढ़वा,  गढ़वा सहेली एवं यंग जायन्ट्स के सदस्यों एवं पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियो रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता, रेडक्रॉस के सचिव एवं प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी, फेडरेशन पदाधिकारी नंदकुमार गुप्ता ग्रुप अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, सहेली अध्यक्ष रंजना जायसवाल एवं यंग जायन्ट्स उपाध्यक्ष देव केशरी द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नंदकुमार गुप्ता ने एवं धन्यवाद ज्ञापन दीपक तिवारी ने किया। समापन समारोह में सभी ग्रुप के प्रशासनिक निदेशक अपने ग्रुप के द्वारा किये गए सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किये। इस मौके पर जायन्ट्स पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा मुख्यालय में जायन्ट्स  के चार ग्रुप हैं जो लगातार जरूरतमंदों की सेवा के साथ साथ विभिन्न तरह के जागरूकता यथा रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वच्छता अभियान, प्रदूषण कम करने एवं प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, जलसंरक्षण, सड़क सुरक्षा, पौधरोपण आदि अनेक कार्य करता है जिससे गरीब मजदूरों तक उसका लाभ पहुचाने एवं समाज को जागरूक करने में जायन्ट्स हमेशा लगा रहता है। कार्यक्रम में उपस्थित रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉ एम पी गुप्ता  ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जायन्ट्स परिवार द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो की प्रशंसा की। इस अवसर पर उमेश केशरी, संदीप केशरी एवं संजय गुप्ता को जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा का नया सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम के अंत मे फेडरेशन 8 यूनिट 2 के डायरेक्टर सह जायन्ट्स आस्था के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक सोनी के पिता जी के निधन पर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का शोक रखा गया ततपश्चात कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। में जायन्ट्स के पूर्व अध्यक्ष दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, ध्रुव केशरी, मनोज केशरी हिंदुस्तान सेनेटरी, मोजिबुद्दीन खान, अशोक केशरी, अवधेश कुशवाहा, मनोज केशरी पोस्टऑफिस ,चंदन चन्द्रवंशी,अशोक विश्वकर्मा, अरुण सोनी, संतोष कुमार मेहता, सुनील अग्रवाल, चंद्रभूषण सिन्हा, विजय केशरी विजय जेनरल, रितेश केशरी मोनु, जायन्ट्स सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पूर्व अध्यक्ष सिमा केशरी,  लता गुप्ता, माला केशरी, सुनीता केशरी, रितु जायसवाल, संध्या केशरी, रीमा देवी, वीणा केशरी, संगीता गुप्ता, वन्दना सोनी, बिमला केशरी, अंजु केशरी, रीना सोनी, वर्षा अग्रवाल, रीना केशरी, करुणा केशरी, यंग जायन्ट्स के मनीष केशरी, प्रियांशु केशरी, कृशु केशरी,वैभव प्रकाश, शुभ केशरी, रोहन अग्रवाल, प्रिंस गोस्वामी, सिद्धि केशरी, रोटरी पदाधिकारी अजय केशरी आदि लोग उपस्थित थे।

 136 total views,  1 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *