मुक्ति धाम पर छायादार वृक्ष का किया गया रोपन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना। मनुष्य सुख दुःख, महल झोपड़ी, ए सी कूलर में चाहे जहां भी अपना जीवन यापन कर ले। पर उसका अंतिम विश्राम स्थल मुक्ति धाम ( श्मशान घाट) ही है। यदि मुक्ति धाम पर शेड या छाया भी न हो तो इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।
रमना के दोकरी मुक्ति धाम भी सुविधा विहीन है। जहां शेड या कोई छायादार वृक्ष नहीं है। श्री हनुमान मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने पहल कर मंगलवार को प्रातः चार पीपल का पौधा लगाकर उसका घेरा किया। प्रभारी वनपाल नीरज कुमार मेहता के द्वारा तीन पौधा उपलब्ध कराया गया था जबकि एक पौधा प्रभु साह के ईंट भट्ठा से लिया गया। पौधा लगाने के साथ समिति के सदस्यों ने उसके सुरक्षा का भी निर्णय लिया।
मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष सुदर्शन बियार, उपाध्यक्ष नरेश साह, कोषाध्यक्ष सुनील प्रजापति, संरक्षक महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, मनोज साह, मनोज गुप्ता, संजय प्रजापति, नंदू साह, बबलू बियार, पप्पू कुमार, विकास गुप्ता , रामनाथ बियार, देवकुमार साह, सुरेश प्रजापति , योगेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
कलश स्थापना के साथ नवरात्र का आगाज़, मां शैलपुत्री की पूजा से गूंजा रमना क्षेत्र
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार से चैत्र नवरात्र...
रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने...
सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन...
रमना प्रखंड के तीन गांवों को सगमा में शामिल करने की मांग
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । विधायक अनंत प्रताप देव ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान रमना...
मटकोड़वा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था शुरू हुआ पल
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । रमना पंचायत स्थित मटकोड़वा स्थल पर स्थानीय युवाओं द्वारा प्रकाश की व्यवस्था...
रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन का मनाया गया जन्मदिवस
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । झारखंड मुक्ति मोर्चा रमना प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में दिशोम गुरु स्वर्गीय...
Average Rating