1 0
जनप्रतिनिधि-अधिकारी उतरे सड़क पर, चला स्वच्छता अभियान - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 28 Second

रमना (गढ़वा) : स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय में सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर, ब्लॉक मोड़, श्री सीताराम मानस मंदिर के समक्ष सहीत मुख्य पथ पर स्वच्छता पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारी-कर्मी तक सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाते और कूड़ा उठाते नजर आए।

अभियान में प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, एनएच निर्माण से जुड़े उमाशंकर पांडेय, अंचल निरीक्षक दिवाकर सिंह, नाजिर सह प्रधान सहायक दीपक दुबे, जेएसएलपीएस के गिरिजेश कुमार शर्मा,आलोक कुमार, बिरैची पासवान सहीत प्रखंड व अंचल के सभी कर्मियों के साथ-साथ महिला समूह की दीदियों ने भी हाथ में झाड़ू लेकर सफाई की।

जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि इसे जीवनशैली में शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से आरंभ अभियान गांधी जयंती तक चलेगा| करुणा सोनी एवं विकास पांडेय ने कहा कि स्वच्छता अभियान का संदेश है कि स्वच्छता अपनाकर ही स्वस्थ समाज,विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

अभियान के दौरान मंदिर परिसर के समीप गिरे पत्ते, प्लास्टिक व कूड़ा-कचरा हटाने के साथ मुख्य सड़क पर जमा गंदगी साफ कर कूड़ेदान में डाली गई। अभियान में शामिल लोगों ने स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया

अभियान को मिली सराहना

जनप्रतिनिधि और अधिकारी हाथ में जब झाड़ू लेकर जब .स्वच्छता के लिए सड़क पर उतरे तो लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी| इंटरनेट मीडिया यूजर्स सनाउल्लाह अंसारी ने स्वच्छता अभियान के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा स्वच्छता अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ,गंदगी मिटाओ, देश को चमकाओ|व्यवसायी विरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता हम मौलिक कर्तव्य है|इसे अपने जीवन में उतरने की आवश्यकता है| चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार ने कहा स्वच्छ वातावरण बीमारियों को कम करता है। यह अभियान स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी है।स्वच्छता हमारा कर्तव्य है इसे हमें करना चाहिए| महिला समूह की दीदी रीना देवी ने कहा हम सभी ने झाड़ू लेकर यह दिखाया कि सफाई केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि सबकी जिम्मेदारी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress