0 0
झामुमो का मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ों लोगों ने थामा दामन। - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 7 Second
झामुमो की बढ़ती ताकत से विपक्ष है परेशान : मंत्री मिथिलेश

झामुमो का मिलन समारोह आयोजित, सैकड़ों लोगों ने थामा दामन।

गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी गढ़वा के तत्वावधान में बुधवार की संध्या गढ़वा प्रखंड कार्यालय के समीप मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मिलन समारोह में गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग एक हजार युवाओं ने झामुमो का दामन थामा। जबकि मंत्री मिथिलेश ठाकुर के आवास पर गढ़वा प्रखंड के पिपरा पंचायत अंतर्गत ग्राम बाना एवं ईदगाह टोला के 200 से अधिक नवयुवकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया। उपस्थित लोगों ने मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया।
           मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी में हर रोज काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जिससे झामुमो की ताकत लगातार और भी बढ़ती जा रही है। झामुमो की इस बढ़ती ताकत से विपक्ष पूरी तरह से परेशान है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता विकास विरोधियों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाज को तोड़ने, जाति, धर्म के नाम पर फूट डालने, गढ़वा में हो रहे विकास कार्यों में बाधक बनने वाले लोगों को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि कौन व्यक्ति जनता का भला चाहने वाला है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास विरोधियों ने हर कदम पर विकास कार्य में अड़ंगा लगाया। जब जनता की ताकत के आगे उनकी हर कोशिश नाकाम हो गई, तब वे क्षेत्र में घूम-घूम कर घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। पूर्व के लोगों को गढ़वा की जनता ने काम करने का भरपूर मौका दी। फिर भी वे लोग जनता का काम नहीं करके सिर्फ अपने अपने काम में लगे रहे। आखिर जनता को कब तक बेवकूफ बनाते रहेंगे। अंततः जनता ने उन्हें वर्ष 2019 में अपनी ताकत दिखला दी। जनता का फैसला आज पूरी तरह से सही साबित हो रहा है। जनता ने जिस उम्मीद और सोच के साथ 2019 में फैसला ली आज जनता का फैसला सार्थक हो गया है। गढ़वा में हर ओर विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, परेश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू आदि ने भी विचार व्यक्त किया। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress