सर्पदंश से मृत लोगों के आश्रितों को माननीय मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सौंपा चेक*
Read Time:1 Minute, 41 Second



आज दिनांक 26 सितंबर 2024 को मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा विगत समय मे सर्पदंश के कारण हुई मौत में मृतकों के आश्रित को 04-04 लाख रुपये के चेक का वितरण किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी रंका, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचल अधिकारी चिनिया की मौजूदगी में मृतक के आश्रितों को चेक वितरित किया गया। जिन लोगों को चेक प्रदान किया गया, उनमें मृतक पन्ना लाल कोरवा के आश्रित, पिता बंधु कोरवा, ग्राम चपकली, चिनिया, मृतक काजल कुमारी (पिता- स्व० रामलाल कोरवा) के आश्रित भाई श्रवण कोरवा, ग्राम चपकली, चिनिया तथा गुड्डी कुमारी, के आश्रित पिता सूरजदेव कोरवा, परासपानी, धुरकी को मुआवजा राशि के रूप में चार-चार लाख रुपये के चेक प्रदान किये गयें।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating