0 0
होली का बाजार करने आए व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, Garhwa Drishti News - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 28 Second

होली का बाजार करने आए ग्रामीण की ट्रक के चपेट में आने से हुई मौत, बड़ी खबर गढ़वा शहर से आई है।

गढ़वा शहर के बाजार समिति भारतीय स्टेट बैंक के समिप गुरुवार को ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी शिव कुमार साव का पुत्र 40 वर्ष नवीन कुमार साव बताया जा रहा है।

https://youtu.be/WKJ4kG41lFg


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि होली का सामान खरीदने के लिए बाजार समिति भारतीय स्टेट बैंक में पैसा निकालने पैदल जा रहा था इसी बीच पीछे से ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे कि वह घायल हो गया घायल को आसपास के लोगों के द्वारा उठाकर सदर अस्पताल गढ़वा में इलाज के लिए लाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

मृतक के तीन छोटी छोटी पुत्री है घर में कमाने वाला एक ही इकलौता व्यक्ति था।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress