0 0
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर कचहरी के पास एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 36 Second
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा के नेतृत्व में किसानों की समस्या को लेकर कचहरी के पास एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से मांग पत्र भेजा गया।मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झामुमो में किसानों की हालत काफी खराब है वर्तमान समय में हेमंत सरकार में बैठे मंत्री विधायक गढ़वा सहित पूरे झारखंड में लुट मचाए हुए है। उन्होंने कहा कि किसानों को झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को उखाड़ फेंकना होगा तभी गढ़वा बचेगा। जिस तरह से झामुमो के लोग गढ़वा जिले में उत्पात मचाया है किसान काफी आक्रोशित हैं।
मौके पर किसान मोर्चा जिला प्रभारी प्रेमतोष ने कहा कि झामुमो सरकार किसान विरोधी काम कर रही है जबसे झामुमो सत्ता में आई हैं किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है उन्होंने कहा कि किसानों को पिछले साल का धान खरीद का पैसा अबतक किसानों को नहीं मिला है वही गढ़वा बाजार समिति में किसानों के लिए शेड निर्माण नहीं हुआ। किसानो को क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि नहीं मिला। इससे यह साबित होता है कि झामुमो सरकार में किसानों का कोई काम नहीं हुआ। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि पुर्व भाजपा सरकार द्वारा चलाया गया कृषि आशीर्वाद योजना को झामुमो सरकार ने बंद कर किसानों के पेट पर लात मारने का काम किया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा कुसुम योजना में धांधली हुई। झामुमो सरकार में किसानों को समय से सरकार द्वारा खाद बीज उपलब्ध नहीं कराया गया जिससे किसानों की हालत काफी खराब हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन डॉ लालमोहन एवं धन्यवाद ज्ञापन मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे ने किया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता विवेकानंद तिवारी भाजपा जिला मंत्री बबलु पटवा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी राधेश्याम यादव नरेश सिंह विकास तिवारी राजेन्द्र गुप्ता कंचन पाण्डेय मनोज महतो राजेश भुईयां बलराम महतो मनोज चौधरी अरविंद तिवारी नवल किशोर ठाकुर उमेश कश्यप जितेन्द्र मेहता मथुरा बैठा लव कुमार दिनेश चौधरी सोनु चंद्रवंशी मोहम्मद हुसैन सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress