0 0
विधायक प्रत्याशी अजय मेटल ने सदर हॉस्पिटल गढ़वा मे मरीजों के बीच किया फ़ल वितरण। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 10 Second
*विधायक प्रत्याशी अजय मेटल ने सदर हॉस्पिटल गढ़वा मे मरीजों के बीच किया फ़ल वितरण।*

_जरुरतमंद लोगों को सेवा करना मेरी पहली प्राथमिकता–अजय मेटल।_

गढ़वा | गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल ने बीते दिन बुधवार को सदर अस्पताल गढ़वा मे मरीजों के बीच फ़ल वितरित किया। 9 अक्टूबर को ज़िला कार्यालय गढ़वा मे  बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशी राम के 18वें परिनिर्वान दिवस मनाया गया। उनके स्मृति में तथा देश भर चल रहे नवरात्र महापर्व के सप्तमी तिथि के पावन अवसर पर सदर अस्पताल गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार साथ अजय मेटल ने सभी वार्डो में घूम घूम कर मरीजों के बीच फलों का वितरण किया। तथा सभी मरीजों के लिए मां दुर्गे से विशेष कामना किया की आप सब जल्द स्वथ्य होकर अपने परिवार के बीच में लौटें। साथ ही किसी भी तरह के समस्या मे उनको सहयोग हेतु याद करने को कहा तत्पश्चात भर्ती मरीजों ने विधायक प्रत्याशी श्री मेटल को आभार प्रकट किया। वही अस्पताल मे बेहतर ईलाज एवं आवश्यक  सुविधाओं के संबंध में गढ़वा सिविल सर्जन से चर्चा भी किया। उक्त अवसर पर बसपा ज़िला महासचिव शिवशंकर मेहता, विधनसभा अध्यक्ष ज्ञानी राम, वरिष्ठ नेता नंदा पासवान, नंदू राम, ललन चौधरी, श्यामलाल मल्लाह, बालो चौधरी, मनोज चौधरी, संजय राम, समसुल अंसारी, अभय कुमार सहित दर्जनों स्वस्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress