0 0
पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 32 Second
पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने पूजा पंडालों का किया भ्रमण, मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना

गढ़वा। भाजपा के पूर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार देर रात और गुरुवार को गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र के खुशहाली की कामना किया। विभिन्न पूजा पंडालों में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिषासुर के कहर से परेशान होकर देवताओं ने मां दुर्गा से महिषासुर के अत्याचार से छुटकारा करने की विनती की। उसके बाद मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में भी क्षेत्र और समाज में महिषासुर रूपी मौजूद भ्रष्टाचार और अपराध को समाप्त करने के लिए सभी को प्रण लेने की जरूरत है। समाज और देश से भ्रष्टाचार और अपराध पर नियंत्रण रख कर ही बेहतर विकास की परिकल्पना की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र में लगभग सभी जगहों पर महिषासुर रूपी भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा को पार कर चुका है। उन्होंने मां दुर्गा से क्षेत्र की खुशहाली की कामना किया। पूर्व विधायक ने पंडाल भ्रमण के दौरान गढ़वा शहरी क्षेत्र के अलावा डंडा और सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पहुंच कर पूजा कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों से मिले। मौके पर भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी, सन्नी चंद्रवंशी, उमेश सिंह, पूर्व मुखिया अखिलेश उरांव, मंगल मूर्ति तिवारी, लक्ष्मी पांडेय, नीरज पाठक, ब्रजेश धर दुबे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress