0 0
मां गढ़देवी मंदिर में मंत्री ने सपरिवार की पूजा अर्चना किया गढ़वा की सुख, समृद्धि व शांति की कामना - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 13 Second
मां गढ़देवी मंदिर में मंत्री ने सपरिवार की पूजा अर्चना
किया गढ़वा की सुख, समृद्धि व शांति की कामना

मंत्री ने किया विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मां गढ़देवी मंदिर में सपरिवार पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री ने गढ़वा सहित पूरे झारखंड की सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। सप्तमी के मौके पर मंत्री ने पत्नी, बेटी एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मां गढ़देवी मंदिर एवं चिनियां मोड़ स्थित मां काली मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। यहां मंदिर निर्माण समिति की ओर से सभी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मंत्री श्री ठाकुर ने गढ़वा एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण कर मंत्री ने माता रानी से आशीर्वाद लिया।
मंत्री श्री ठाकुर धर्मडीहा शिव मंदिर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव, कल्याणपुर देवी मंडप परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में तथा संध्या प्रवचन में भी शामिल हुए। साथ ही सोनपुरवा रेलवे लाइन उस पार आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भक्ति जागरण, मेराल के संगबरिया, रजहारा, बंका, भंडार, पढुआ, नवयुवक संघ कोरवाडीह, ठाकुर बाड़ी चामा, देवी धाम ओबरा, ओम समिति कल्याणपुर, मां दुर्गा कमिटी ग्राम मकुना मेराल, देवी धाम हासनदाग, ढोढरही टोला गोंदा आदि स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि माता रानी सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। माता के आशर्वाद से बड़ा से बड़ा संकट भी टल जाता है। आज पूरा गढ़वा सहित संपूर्ण देश माता रानी के भक्ति में डूबा हआ है। मां सभी भक्तों की हर मनोकामना पूरी करें। देश में एकता, अखंडता एवं सद्भावना बनाए रखें, यही प्रार्थना है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress